भोपाल (संदीप पंडा)। अयोध्या बायपास रोड स्थित अहिंसा विहार कॉलोनी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया। समारोह में मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 68 की पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य, भाजपा भोपाल के उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा, नरेला क्षेत्र के पार्षद जीत राजपूत तथा गोविंदपुरा के पूर्व पार्षद महेश मालवीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सोसायटी अध्यक्ष राजेंद्र जैन एवं सोसायटी डायरेक्टर दीपक मानकर सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के रहवासी मौजूद रहे। अतिथियों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और राष्ट्र की एकता-अखंडता को बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और देश की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








