आम आदमी को झटके पे झटका, दूध के बाद अब अमूल ने दही और लस्सी के भी बढ़ाए दाम

Join Us

नई दिल्ली(ए)। महंगाई से परेशान आम लोगों को अमूल ने एक और झटका दिया है। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब कंपनी ने दही और लस्सी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अमूल की ओर से जारी नई कीमतें 14 नवंबर से लागू हो गई हैं। इस फैसले का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। अब एक किलो अमूल मस्ती दही खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले 5 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। दही के पैकेट पर भी बढ़े दाम, चेक करें नई रेट लिस्ट
अमूल ने अपने अलग-अलग पैक वाले दही की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी के मुताबिक, एक किलो अमूल मस्ती दही का पैकेट अब 80 रुपये की जगह 85 रुपये में मिलेगा। वहीं, 380 ग्राम वाले पैकेट की कीमत 35 रुपये से बढ़ाकर 37 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा लस्सी के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 14 नवंबर से पूरे प्रभावी रूप से लागू कर दी गई हैं।
पहले दूध की कीमतों में भी हुई थी बड़ी बढ़ोतरी
गौरतलब है कि अमूल ने हाल ही में दूध की कीमतों में भी 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। इसे पिछले 15 वर्षों में प्रति लीटर के हिसाब से सबसे बड़ी बढ़ोतरी बताया गया था। इस बदलाव के बाद अमूल ताजा टोंड दूध की कीमत 57 रुपये से बढक़र 59 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि अमूल गोल्ड अब 70 रुपये के बजाय 74 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। इस साल दूध की कीमतों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी थी। इससे पहले कंपनी घी और मक्खन के दाम भी बढ़ा चुकी है। ऐसे में अब दही और लस्सी महंगी होने से उपभोक्ताओं का घरेलू बजट और प्रभावित हो सकता है।

क्यों बढ़ रहे हैं डेयरी उत्पादों के दाम?
डेयरी उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे उत्पादन और परिचालन लागत में लगातार हो रहा इजाफा प्रमुख वजह माना जा रहा है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (त्रष्टरूरूस्न) के अनुसार, पशुओं के चारे, पैकेजिंग सामग्री और ईंधन की कीमतें बढऩे से दूध उत्पादन महंगा हुआ है। इसके अलावा असमान बारिश का असर भी उत्पादन लागत पर पड़ा है।

आमतौर पर वर्ष 2010 के बाद दूध की कीमतों में 1 से 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी होती रही थी, लेकिन इस बार लागत के दबाव के चलते कीमतों में ज्यादा इजाफा करना पड़ा। अब इसका असर दूध के साथ-साथ दही और लस्सी जैसे दूसरे डेयरी उत्पादों पर भी दिखाई देने लगा है।

Previous articleअसम में ट्रक के गुप्त केबिन से 20 किलो मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त, एक गिरफ्तार
Next articleप्रदेश में बढ़ेगी ठंड, रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट के आसार