स्वतंत्रता दिवस पर दैनिक क्षितिज किरण कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा

Join Us

भोपाल (संदीप पंडा)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दैनिक क्षितिज किरण कार्यालय, प्रोफेसर कॉलोनी में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देश की आन, बान और शान तिरंगे का ध्वजारोहण प्रदेश के जाने-माने साहित्यकार एवं छायाकार 93 वर्षीय जगदीश कौशल जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विशेष बात यह रही कि श्री कौशल जी अपने अरेरा कॉलोनी स्थित निवास से स्वयं वाहन चलाकर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित दैनिक क्षितिज किरण कार्यालय पहुंचे और ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी ऊर्जा, उत्साह और देश के प्रति समर्पण ने उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया।इस अवसर पर के.के. सक्सेना जी ने उपस्थित सभी सदस्यों का तिलक कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। समारोह में विजय कुमार जुनेजा, एस.के. जडीया, वतन राठौर, दैनिक क्षितिज किरण की सीहोर ब्यूरो प्रमुख श्रीमती भावना सक्सेना, दैनिक क्षितिज किरण के प्रधान सम्पादक के.के. सक्सेना, दैनिक क्षितिज किरण ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विलक्षण सक्सेना, निर्भय मीना, राजेश मोहनिया, संदीप पंडा अभिषेक मिश्रा, अनुराग मालवीय सहित दैनिक क्षितिज किरण परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Previous articleडिग्री के साथ अनुशासन, आचरण और जिम्मेदारी भी जरूरी : उपराष्ट्रपति
Next articleगुरु मनोहर उन्मुक्त योग केंद्र में शान से लहराया तिरंगा, योग साधकों ने दी राष्ट्रभक्ति की मिसाल