विकासनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-6 स्थित शहनाई गेस्ट हाउस के पास एक मकान के स्टोर रूम में शनिवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर आग पर जल्द ही काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे सेक्टर-6 स्थित मकान संख्या 6/669 में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर विकासनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर सर्विस को बुलाया गया।फायर सर्विस की दो दमकल गाडिय़ों और फायरकर्मियों की मदद से पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। संयुक्त प्रयास से कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।प्राथमिक जांच में पता चला कि आग मकान के ऊपरी तल पर बने स्टोर रूम में लगी थी। मकान की स्वामिनी वर्षा हैं।पुलिस ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पुलिस बल तैनात है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।








