‘कॉकरोच’ पर टूट पड़ी दिल्ली पुलिस की लाठी, जंतर-मंतर पर पीटे गए प्रदर्शनकारी

Join Us

नई दिल्ली(ए.)। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से संसद की तरफ जाने से रोक दिया है। तमाम रोक के बावजूद प्रदर्शनकारी संसद भवन की तरफ बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उनको खदेड़ा और उन पर लाठीचार्ज किया।दरअसल, सुबह के समय प्रदर्शनकारियों ने आगे बढऩे का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रोकने पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कुछ मीडिया रिपोर्टों में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और हिरासत में लिए जाने के दावे किए गए हैं, जबकि पुलिस ने इन दावों से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली क्षेत्र में पहले से ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू थी, जिसके चलते पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध था। संसद की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए।कुछ प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा पार कर आगे बढऩे में सफल रहे, जबकि कई अन्य को पुलिस ने मौके पर रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी खबरें सामने आई हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि प्रदर्शन को पेशेवर तरीके से नियंत्रित किया जा रहा है और किसी प्रकार के बल प्रयोग की बात सही नहीं है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
इसी बीच प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बातचीत शुरू होने की भी जानकारी सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास जारी है।

Previous articleसंसद में पहले ही दिन भारी हंगामा, नहीं चल सकी राज्यसभा, कार्यवाही 6 बार स्थगित
Next articleउत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 24 घंटे में तीन की मौत; यमुनोत्री हाईवे अब भी बंद