बाबा अमरनाथ के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, पवित्र गुफा की ओर बढ़े श्रद्धालु

Join Us

जम्मू-कश्मीर के सुप्रसिद्ध बाबा बर्फानी धाम में आज से पवित्र अमरनाथ यात्रा का औपचारिक आगाज हो गया है। तडक़े सुबह सुरक्षा और आस्था के अनूठे संगम के बीच श्रद्धालुओं का पहला जत्था कश्मीर घाटी के बेस कैंपों से पवित्र गुफा की ओर रवाना कर दिया गया। इससे पहले, यह जत्था जम्मू से रवाना होकर पूरी तरह सुरक्षित तरीके से पहलगाम पहुंचा था। हिमालय की दुर्गम वादियों में बाबा भोलेनाथ के जयकारों की गूंज और श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास इस बात की गवाही दे रहा है कि कठिन रास्तों पर भी आस्था भारी है।
दो प्रमुख बेस कैंपों से बम-बम भोले की गूंज
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों की सुविधा और सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से दो मुख्य बेस कैंप स्थापित किए गए हैं। इनमें पहला पहलगाम का नुनवान बेस कैंप और दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल (डोमेल) बेस कैंप है। शुक्रवार सुबह दोनों ही मार्गों से यात्रियों के काफिले ने पवित्र गुफा की ओर अपने कदम बढ़ा दिए। कड़ाके की ठंड और पहाड़ों की कठिन चढ़ाई के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और हर कोई बाबा बर्फानी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आया।
पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को सुबह ठीक 4 बजे ट्रैक पर रवाना किया गया। हालांकि, तडक़े सुबह इलाके में हुई हल्की बारिश के कारण यात्रा की शुरुआत में थोड़ा विलंब हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस जत्थे को सुबह 3 बजे ही रवाना किया जाना था, लेकिन मौसम के मिजाज को देखते हुए अधिकारियों ने कुछ देर इंतजार करना बेहतर समझा। इस देरी के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और वे लगातार भजन-कीर्तन करते हुए भोलेनाथ का स्मरण करते रहे।
कड़े सुरक्षा घेरे में घाटी पहुंचे श्रद्धालु, उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
इससे पहले, अमरनाथ यात्रा के इस पहले आधिकारिक जत्थे को जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस जत्थे में 4800 से अधिक तीर्थयात्री शामिल थे। पूरे काफिले को अर्धसैनिक बलों की कड़ी निगरानी में कश्मीर घाटी पहुंचाया गया। जैसे ही श्रद्धालुओं का यह दल कश्मीर की सीमा में दाखिल हुआ, वहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया। दक्षिण कश्मीर रेंज के उपमहानिरीक्षक (ष्ठढ्ढत्र) जाविद इकबाल मट्टू सहित नागरिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों का माला पहनाकर और गुलदस्ते भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया

Previous articleउत्तर भारत में मानसून की मार, जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, बदरीनाथ मार्ग ठप
Next articleप्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएंगे, क्रिस्टोफर लक्सन ने की घोषणा