बैरा स्यूल नदी में गिरी अल्टो कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Join Us

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। दर्दनाक सडक़ हादसा चुराह उपमंडल में हुआ। नकरोड़ हिमगिरि मार्ग पर डैम साइड के नजदीक देर रात एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर बैरा स्यूल नदी में गिर गई। इस हादसे में वाहन सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी सुबह लगी। सूचना मिलते ही तीसा पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए गए।
तीसा थाना प्रभारी और अग्निशमन की टीम मौके पहुंची। हादसे का शिकार हुए लोगों को रेस्क्यू किया गया। चारों लोग चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के बताए जा रहे है। मृतकों की पहचान और वाहन किसका है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
उरेई-सांमरा मार्ग पर सारनी पुल के पास मारुति ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सडक़ से फिसल गई। यह कार 300 फीट (लगभग 100 मीटर) गहरी खाई/घटोर नाले में गिर गई। इस हादसे में तीन महिलाएं समेत चार लोग मारे गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था। इस वजह से हादसा हुआ। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पहाड़ी रास्तों पर ऐसे हादसे अक्सर होते हैं। कुछ दिन पहले ही एक बोलेरो कार गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी।

Previous articleधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, राष्ट्रपति संग हुई द्विपक्षीय वार्ता
Next articleडीजीएस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों की आवाजाही पर लगी पाबंदी हटाई