भोपाल में जनता क्वार्टर खाली कराने के विरोध में पांच महिलाओं ने खाया जहर, हमीदिया अस्पताल में भर्ती

Join Us

भोपाल (ए)। भोपाल के ऐशबाग स्थित जर्जर जनता क्वार्टर खाली कराने के विरोध में गुरुवार को पांच महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाउसिंग बोर्ड ने 13 नवंबर तक मकान खाली करने का नोटिस दिया है। राजधानी के ऐशबाग इलाके में स्थित जर्जर जनता क्वार्टर को तोडऩे की प्रशासनिक तैयारी के बीच गुरुवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मकानों को खाली कराने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में पांच महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी महिलाओं को तत्काल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है।दरअसल, ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में करीब 600 मकान हैं। मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने इन भवनों को जर्जर बताते हुए रहवासियों को 13 नवंबर तक मकान खाली करने और सामान हटाने का अंतिम नोटिस जारी किया है। इसके बाद 14 नवंबर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित है। प्रशासन ने इसके लिए पहले से तैयारियां कर रखी हैं।

Previous articleकिश्तवाड़ में लापता दो एसपीओ के शव बरामद, आतंकियों की गोलीबारी के बाद से थे गायब
Next article‘भारतीय कानून में यह मान्य नहीं’, विदेश से तलाक लेकर दूसरी शादी करने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त