किश्तवाड़ ,(आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार से लापता दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर के शव गुरुवार सुबह बरामद किए गए। दोनों जवानों के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। उनके हथियार भी गायब बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो लापता एसपीओ के शव मिलने से इलाके में तनाव का माहौल है। मृतकों की पहचान रशपाल कुमार (40) और बॉबी चंद (54) के रूप में हुई है। दोनों स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप से जुड़े थे। सुरक्षा बलों ने उनके शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, एक जवान का शव सुबह करीब 8 बजे, जबकि दूसरे का शव लगभग 9 बजे बरामद किया गया। जंगल में गोलीबारी के बाद टूटा था जवानों से संपर्क जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे मारवाह के देहरना जंगल में स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाजें सुनी थीं। इसके कुछ ही समय बाद दोनों जवानों से संपर्क टूट गया। उनके मोबाइल फोन भी बंद हो गए थे।
बताया जा रहा है कि दोनों स्क्कह्र बसनन इलाके में तैनात सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स (17 क्रक्र) की एक टुकड़ी के साथ गश्त कर रहे थे और देहरना पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनसे संपर्क नहीं हो पाया। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
लापता जवानों की तलाश के लिए भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और क्रक्कस्न के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया। गुरुवार सुबह घने जंगल से दोनों के शव बरामद हुए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों जवानों के शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं। इसके अलावा उनके हथियार भी मौके से नहीं मिले हैं। इनमें एक .303 राइफल और दूसरी ढ्ढहृस््रस् राइफल बताई जा रही है।
क्चछ्वक्क विधायक शगुन परिहार ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
दोनों स्क्कह्र के शव मिलने के बाद किश्तवाड़ से बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दो जवानों की हत्या बेहद दुखद है। बुधवार रात उनके लापता होने की सूचना मिली थी और गुरुवार सुबह उनके शव बरामद किए गए।
शगुन परिहार ने पाकिस्तान पर नापाक साजिशें जारी रखने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री से दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इन दो जवानों की मौत के जिम्मेदार लोगों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो इस नुकसान के मुकाबले चार गुना बड़ी हो। विधायक ने यह भी बताया कि वह जल्द ही घटनास्थल के लिए रवाना होंगी।
इलाके में हाई अलर्ट, आतंकियों की तलाश जारी
दोनों स्क्कह्र के शव मिलने के बाद किश्तवाड़ में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा बल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। फिलहाल आतंकियों की तलाश और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है।
00








