नई दिल्ली (ए.)। सुप्रीम कोर्ट ने भारत में संपन्न हुई शादियों और विदेशी अदालतों से हासिल किए जाने वाले तलाक को लेकर महत्वपूर्ण कानूनी टिप्पणी की है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि भारतीय कानूनों के तहत हुई शादी को केवल विदेशी अदालत से तलाक का आदेश हासिल कर समाप्त नहीं माना जा सकता। यदि विदेशी अदालत का फैसला भारतीय कानूनों के अनुरूप नहीं है, तो भारत में पहली शादी कानूनी रूप से बरकरार रह सकती है। अदालत के अनुसार, ऐसी स्थिति में पहली शादी कायम रहते दूसरी शादी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ बिगैमी यानी द्विविवाह का आपराधिक मामला चलाया जा सकता है सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ लोग वैवाहिक संबंधों में विवाद होने के बाद शादी के पूरी तरह टूट जाने का आधार बनाकर विदेशी अदालतों से तलाक हासिल कर लेते हैं। इसके बाद वे दूसरी शादी भी कर लेते हैंकोर्ट ने साफ किया।








