दीपावली के तुरंत बाद होने लगा तेज ठंड का असर

Join Us

 गर्म कपड़ों का बढऩे लगा कारोबार
नर्मदापुरम (निप्र)। उत्तरी क्षेत्र से आ रही शीतल हवााओं के चलते ठंड का असर तेज होने लगा है। पूर्व में जितनी ठंड कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होती थी । वह अब एक पखवाडा पूर्व कार्तिक माह की अमावस्या से ही शुरू हो गई है। बीती रात शाम होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। पूर्व में कहावत चलती थी कि दीपावली से दिए बराबर ठंड शुरू होती है। ग्यारस से झोपडी बराबर ठंड का असर होता था। लेकिन अब ऐसा प्रतीत होने लगा कि पूर्व में जितनी ठंड ग्यारस के बाद की पूर्णिमा से शुरू होती थी। उतनी अब दीपावली से ही शुरू हो गई है। अब गर्म कपड़ों का कारोबार तेज होने लगा है।ठंड बढऩे का असर उत्तरी हवाओं के कारण तथा खेतों में पलेवा के कारण बढा है। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों उत्तरी क्षेत्र से शीतल हवाएं तेज होने लगी हैं। वहां पर जो बर्फ बारी हो रही है। उसका असर है। उन्होने बताया कि ठंड का असर इस सप्ताह में और बढने की संभावना है। उन्होने बताया कि अभी एक दो दिन में बादल भी आ सकते हेैं। जिससे ठंड कुछ कम हो सकेगी।

Previous article‘भारतीय कानून में यह मान्य नहीं’, विदेश से तलाक लेकर दूसरी शादी करने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Next articleअरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ रुपये की मांगी रंगदारी