राहुल गांधी बोले- मोदी का मेलोडी रील हर भारतीय का अपमान

Join Us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बनाए गए मेलोडी रील पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का हमला जारी है। उन्होंने एक्स पर अपना एक वीडियो साझा कर लिखा कि मोदी जी, आपका मेलोडी रील हर भारतीय का और उसके दर्द का अपमान है। इससे पहले भी राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी के मेलोडी रील पर लिखा था कि सब रो रहे हैं और प्रधानमंत्री टॉफी बांट रहे हैं, जो नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
राहुल ने वीडियो में कहा, हिंदुस्तान में आर्थिक तूफान आ रहा है। तेल, पेट्रोल-डीजल और विमान ईंधन के दाम आसमान को छुएंगे। खाद की कमी होगी और महंगा होगा, किसान को नुकसान होने वाला है। अर्थव्यवस्था पर भारी झटका पडऩे वाला है। हमारे प्रधानमंत्री सोना न खरीदने, गाड़ी न चलाने और विदेश न जाने को कह रहे हैं और फिर खुद महंगे विमान से विदेश जाकर इटली की प्रधानमंत्री को मेलोडी टॉफी खिला रहे हैं। ये भारतीयों का अपमान है।

Previous articleप्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक, सभी मंत्रियों को दिल्ली में रहने का आदेश
Next articleदिल्ली में ऑटो-टैक्सी और ट्रांसपोर्ट चालकों की 3 दिवसीय हड़ताल शुरू