प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक, सभी मंत्रियों को दिल्ली में रहने का आदेश

Join Us

पश्चिम एशिया में संघर्ष से उपजे तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को कैबिनेट मंत्रियों की एक जरूरी बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 5 बजे भारत मंडपम या सेवा तीर्थ (प्रधानमंत्री कार्यालय) में होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें सभी केंद्रीय मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, सभी केंद्रीय मंत्रियों को इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में ही रहने के लिए कहा गया है।
मोदी आज ही 5 दिवसीय विदेश यात्रा से लौटेंगे। इसके बाद हो रही इस बैठक में ऊर्जा संकट और भारत पर इसके संभावित आर्थिक प्रभाव पर चर्चा की उम्मीद है। बैठक 4-5 घंटे चल सकती है, जो पिछले 11 महीने बाद पूर्ण कैबिनेट बैठक है। इसमें महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन और प्रगति की समीक्षा होगी। 10 जून को मोदी के नेतृत्व में बनी तीसरी सरकार की पहली वर्षगांठ भी है, जिससे पहले संभावित कैबिनेट फेरबदल की भी चर्चा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में संघर्ष और इससे उपजे संकट पर नजर रखते हुए सुझाव देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों का एक उच्चस्तरीय अनौपचारिक समूह गठित किया है। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं। राजनाथ ने हाल में कहा था कि केंद्र सरकार स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रख रही है, भारत में ऊर्जा की कोई विशेष समस्या नहीं है।

Previous articleपश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर मतदान जारी, टीएमसी उम्मीदवार के पीछे हटने से मुकाबला कड़ा
Next articleराहुल गांधी बोले- मोदी का मेलोडी रील हर भारतीय का अपमान