हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, गहरी खाई में इनोवा कार गिरने से 6 पर्यटकों की मौत, कई घायल

Join Us

हिमाचल प्रदेश के चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तडक़े बड़ा सडक़ हादसा हो गया। तुनुहट्टी क्षेत्र के ककीरा घार के पास एक टैक्सी इनोवा गहरी खाई में गिर गई, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार टैक्सी धर्मशाला से डलहौजी की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल दस लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक गुजरात के बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी, जिससे सडक़ बेहद फिसलन भरी हो गई थी। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और सडक़ पर फिसलन को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। अंधेरे और बारिश के बीच कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Previous articleगलती ब्राह्मणों की नहीं’ सीजेआई सूर्यकांत के नाम पर वायरल हुआ ये जातिवादी पोस्ट, भडक़ गए मुख्य न्यायाधीश
Next articleगेट पर झूल रहा था 5 साल का मासूम, चंद सेकंड में हुआ ऐसा हादसा कि कांप जाएगी रूह