मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में शिवराज सिंह ने 1763 करोड़ रु. की मंजूरी, 261.81 करोड़ रु. की क्करू-छ्व्रहृरू्रहृ परियोजनाएं और 2055 करोड़ रु. की क्करू्रङ्घ-त्र सैंक्शन सौंपी*
शिवराज सिंह बोले- म.प्र. में क्करूत्रस्ङ्घ के मापदंड में आने वाली सारी सडक़ें होंगी स्वीकृत, क्षेत्र की मांगों पर भी होगा ठोस निर्णय
मोहन यादव ने क्षेत्र के विकास कार्यों की मांगों को मंजूरी देते हुए कहा- हर मांग पूरी करने का प्रयास होगा
शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बोले- जहां कभी सडक़ नहीं थी, वहां अब विकास की रफ्तार दौड़ रही है
कांग्रेस के लोगों ने गेहूं खरीदी को लेकर बेवजह बड़ा हल्ला मचाया- शिवराज सिंह चौहान
भेरूंदा से शिवराज का बड़ा संदेश: गांव की सडक़ ही समृद्धि की रीढ़, गरीब का घर और बहनों की आय भाजपा सरकार की प्राथमिकता
भोपाल/नई दिल्ली 11 मई ,(आरएनएस)। : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भेरूंदा में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह में क्करूत्रस्ङ्घ-ढ्ढङ्क का शुभारंभ करते हुए राज्य को सडक़, आवास और ग्रामीण विकास की अनेक बड़ी सौगातें समर्पित कीं। इस अवसर पर म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी सहित राज्य के मंत्री श्री करण सिंह वर्मा तथा विधायकगण भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस समारोह में क्करूत्रस्ङ्घ-ढ्ढङ्क का शुभारंभ करते हुए कहा कि गांव की सडक़ केवल रास्ता नहीं, बल्कि समृद्धि, सम्मान, शिक्षा, इलाज, बाजार और अवसर का प्रवेश-द्वार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में उन्होंने यह संदेश भी दिया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान और बहनों के जीवन में ठोस बदलाव लाने के लिए संकल्पबद्ध है।
श्री चौहान ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जोरदार प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैभवशाली, गौरवशाली, आत्मनिर्भर, संपन्न और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जनता से मोदी जी के समर्थन में तालियां बजवाकर यह राजनीतिक संकेत भी दिया कि देश की सुरक्षा, स्थिरता और विकास का भरोसा आज भाजपा नेतृत्व के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है।
राजनीतिक तेवर के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने पुराने दौर की टूटी सडक़ों, पानी-बिजली के संकट और ग्रामीण दुर्दशा को याद दिलाते हुए कहा कि एक समय म.प्र. में 18 किलोमीटर चलने में हालत खराब हो जाती थी, जबकि आज वही प्रदेश ग्रामीण सडक़ निर्माण में देश का अग्रणी चेहरा बनकर उभरा है।
कार्यक्रम में म.प्र. को क्करूत्रस्ङ्घ-ढ्ढङ्क के तहत 2,117.52 किलोमीटर लंबाई की 973 सडक़ों की मंजूरी मिली, जिनकी कुल लागत 1763.08 करोड़ रु. है और जिनसे 987 बसावटों को लाभ होगा। इसी क्रम में विदिशा क्षेत्र को 600.393 किलोमीटर लंबाई की 259 सडक़ें स्वीकृत हुईं, जिनसे 264 बसावटों को लाभ मिलेगा, और यह शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्रीय विकास एजेंडे की बड़ी उपलब्धि के रूप में उभरा।
श्री चौहान ने कहा कि विदिशा संसदीय क्षेत्र में 500 करोड़ रु. से अधिक की सडक़ें बनेंगी और उनकी प्राथमिकता है कि कोई भी गांव सडक़ से वंचित न बचे। उन्होंने यह भी साफ कहा कि क्करूत्रस्ङ्घ के मापदंड में आने वाली म.प्र. की सभी पात्र सडक़ें स्वीकृत की जाएंगी।
क्करू-छ्व्रहृरू्रहृ के तहत 384.34 किलोमीटर लंबी सडक़ परियोजनाओं को 261.81 करोड़ रु. की मंजूरी मिली है, जिनसे 168 बसावटें लाभान्वित होंगी। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए क्करूत्रस्ङ्घ के कुल 18,907 करोड़ रु. के सांकेतिक आवंटन में से 830 करोड़ रु. म.प्र. को दिए गए हैं, जिसे श्री चौहान ने राज्य की विकास रफ्तार को नई ऊर्जा देने वाला कदम बताया।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 2055 करोड़ रु. की मदर सैंक्शन मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपते हुए श्री चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि कोई गरीब बिना पक्के घर के न रहे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नए सर्वे के आधार पर पात्र परिवारों का भौतिक सत्यापन कर उन्हें आवास योजना का लाभ दिया जाएगा, ताकि गरीब की छत का सपना अधूरा न रहे।
बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लखपति दीदी अभियान को और तेजी दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिबद्धता के साथ म.प्र. में हर दीदी को आय, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जोडऩे में सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
किसानों के सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष शोर मचाता है, जबकि भाजपा सरकार समाधान देती है। कांग्रेस के लोगों ने गेहूं खरीदी को लेकर बेवजह बड़ा हल्ला मचाया। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी में किसी पात्र किसान के साथ अन्याय नहीं होगा, लंबित सत्यापन का निपटारा होगा और किसानों की उपज की खरीदी सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही भूमि अधिग्रहण के मामलों में अधिक लाभकारी तंत्र बनाने की दिशा में भी प्रयास जारी रहेंगे। श्री चौहान ने भावनात्मक लहजे में कहा कि जब तक सांस है, तब तक जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी श्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि म.प्र. सरकार, भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है और जनता व जनप्रतिनिधियों की जो व्यवहारिक मांगें सामने आई हैं, उन्हें पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। श्री चौहान ने मंच से क्षेत्रीय मांगों पर सकारात्मक संकेत दिए। नर्मदा जल को शेष गांवों तक पहुंचाने, स्थानीय सडक़ों की स्वीकृति, पट्टा वितरण, शिक्षा संस्थानों की मांग, मंदिर क्षेत्रों में सुविधाओं के विकास और सिंचाई परियोजनाओं जैसे मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समन्वित रुख दिखाया।
क्करूत्रस्ङ्घ के तहत बड़े राज्यों में अधिकतम लंबाई पूरी करने में म.प्र. 90,766 किलोमीटर के साथ पहले स्थान पर रहा। गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र में भी म.प्र. प्रथम रहा, जबकि दोष दायित्व अवधि के बाद रखरखाव के मामले में 1044 करोड़ रु. के साथ राज्य शीर्ष पर दर्ज हुआ, जिसने यह स्थापित किया कि प्रदेश केवल सडक़ें बना नहीं रहा, बल्कि गुणवत्ता और स्थायित्व के मानक भी तय कर रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सम्मानित किया गया।








