सिरसा में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, शहर में गंदगी बढ़ी

Join Us

हरियाणा के सिरसा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार नौवें दिन भी जारी रही, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। गलियों और नालियों में कचरा जमा होने लगा है।
कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें पक्का किया जाए और स्थायी भर्ती की जाए। उनका आरोप है कि सरकार ने पहले आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक वादा पूरा नहीं किया गया। शनिवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री धरना स्थल पहुंचे। जिला प्रधान मनोज अठवाल ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने कर्मचारियों को हिरासत में लेने पर पुलिस प्रशासन की आलोचना भी की।
नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार बातचीत को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है और कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। वहीं विधायक गोकुल सेतिया ने भी सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी और नगर परिषद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

Previous articleभारत ने किया एडवांस्ड ‘अग्नि’ मिसाइल का सफल परीक्षण, पलक झपकते ही खाक होंगे दुश्मन के कई शहर
Next articleअंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार