वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या , तिरंगे के च्अपमानज् का लगा आरोप; शिकायत दर्ज

Join Us

नई दिल्ली(आरएनएस)। भारत की टी२० वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।यह शिकायत पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने की है, जिन्होंने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन सौंपकर क्रिकेटर के खिलाफ जांच और कार्रवाई की अपील की है। शिकायत बेंगलुरु के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है, जबकि एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार शिकायत पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि भारत की जीत के बाद खिलाडिय़ों के जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें हार्दिक पांड्या कंधे पर तिरंगा लपेटकर मैदान में दौड़ते और डांस करते दिखाई दे रहे हैं।वकील का आरोप है कि एक वीडियो में पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे हुए दिखाई देते हैं, जबकि उस समय भी उनके कंधे पर तिरंगा लिपटा हुआ था। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह का व्यवहार राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है।
वाजिद खान बिडकर का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके लिए कानून भी मौजूद है। उन्होंने अपनी शिकायत में राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कानून का हवाला दिया है।
उन्होंने कहा, टी२० वर्ल्ड कप के बाद जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे थे और उनके पीछे राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ था। १९७१ के राष्ट्रीय ध्वज कानून की धारा दो के अनुसार हमें तिरंगे की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। लेकिन जश्न के दौरान वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए थे और उस समय भी राष्ट्रीय ध्वज उनके शरीर पर था। मुझे लगता है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।
बिडकर ने बताया कि जब वह शिकायत दर्ज कराने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे तो पुलिस ने कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई है, इसलिए वहीं शिकायत करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने तर्क दिया कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है और उसकी गरिमा से जुड़ा मामला कहीं भी उठाया जा सकता है।
उन्होंने कहा, मैंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि घटना यहां नहीं हुई है। तब मैंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए यहां भी शिकायत की जा सकती है। पुलिस ने मेरी शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी कॉपी भी दे दी है। अब आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Previous article13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए व्हाटसएप लाएगा नया फीचर, माता-पिता के पास होगा अकाउंट का कंट्रोल
Next articleभारत के लिए राहत की खबर… स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार होंगे भारतीय जहाज, जयशंकर के दखल के बाद माना ईरान