नई दिल्ली(आरएनएस)। लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाटसएप जल्द ही बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ‘पैरेंट मैनेज्ड अकाउंट’ नाम के फीचर पर काम कर रही है, जिसका उद्देश्य बच्चों के लिए प्लेटफॉर्म को अधिक सुरक्षित बनाना है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिस्टम खास तौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों का व्हाट्सएप अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से लिंक रहेगा, जिससे पैरेंट्स बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रख सकेंगे।
नए फीचर के आने के बाद माता-पिता को कई तरह के कंट्रोल मिलेंगे। वे यह तय कर सकेंगे कि बच्चे को कौन मैसेज भेज सकता है, किन लोगों को उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में जोड़ा जा सकता है और उसे किन ग्रुप्स में शामिल किया जा सकता है। इसका मकसद बच्चों को अनजान लोगों के संपर्क से बचाते हुए सुरक्षित माहौल में मैसेजिंग की सुविधा देना है।
रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के अकाउंट पर कुछ पाबंदियां भी लगाई जाएंगी। उन्हें ऐप के कुछ एडवांस फीचर्स इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। इनमें स्टेटस अपडेट, चैनल्स और रूद्गह्लड्ड ्रढ्ढ से जुड़े फीचर्स शामिल नहीं होंगे।
इसके अलावा, प्लेटफॉर्म में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी जोड़े जा सकते हैं। यदि किसी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से मैसेज आता है तो उसे अलग फोल्डर में भेज दिया जाएगा। माता-पिता इन मैसेज को देख सकेंगे और जरूरत पडऩे पर उस व्यक्ति को ब्लॉक भी कर पाएंगे।








