ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पहला बयान- हर मौत का बदला लेगा ईरान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी बंद रखेंगे

Join Us

नई दिल्ली(ए.)। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर पढक़र सुनाया गया। इस संदेश में उनके तल्ख तेवर साफ दिखे। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि अमेरिकी हवाई अड्डों पर हमला ईरान नहीं बंद करेगा, वहीं पड़ोसी देशों के साथ मित्रता भी बनाए रखेगा। अपनी सेना की हिम्मत को सलाम करते हुए, उन्होंने ईरान से कहा कि देश शहीदों के खून का बदला जरूर लेगा। अपनी सेना की हिम्मत की प्रशंसा करते हुए खामेनेई ने कहा, देश की मिलिट्री का शुक्रिया जिसने ईरान को बंटने से रोका और जंग जैसे हालात के बीच किसी को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने कहा, मैं उन बहादुर लड़ाकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो ऐसे समय में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं जब हमारा देश दबाव में है और उस पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान जवाबी हमला जारी रखेगा। मोजतबा ने पड़ोसी देशों से रिश्ता बेहतर करने पर भी बल दिया। कहा, हमें अपने पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने होंगे। नए ईरानी सुप्रीम लीडर ने दावा किया कि यमन और इराक के हथियारबंद लड़ाके भी उनकी मदद को तैयार हैं। खामेनेई ने कहा कि यमन भी हमारे साथ है और इराक में हथियारबंद ग्रुप भी इस्लामिक क्रांति में मदद करने को तैयार हैं।

 

Previous articleओबीसी क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ सैलरी के आधार पर नहीं होगा निर्धारण
Next articleशिव भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू हो रही है आदि कैलाश यात्रा, जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम