भारत के लिए राहत की खबर… स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार होंगे भारतीय जहाज, जयशंकर के दखल के बाद माना ईरान

Join Us

नई दिल्ली/तेहरान (आरएनएस)। दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर मचे हाहाकार के बीच ईरान ने भारत को खास राहत दी है। ईरान ने भारत के झंडे वाले तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की इजाजत दे दी है। जानकारी के मुताबिक ईरान ने भारत को यह सहूलियत विदेश मंत्री एस जयशंकर की दखलंदाजी के बाद दी है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में भारत के विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच बातचीत के बाद ईरान ने यह फैसला लिया है।
ईरान की तरफ से मिली इस राहत के बाद कथित तौर पर 2 भारतीय तेल टैंकरों पुष्पक और परिमल सुरक्षित रूप से होर्मुज से गुजरे हैं।
इससे पहले एक अन्य तेल टैंकर जिसका कैप्टन भारतीय बताया जा रहा है, वह भी होर्मुज से पार हो गया है। यह जहाज युद्ध शुरू होने के बाद से इस मार्ग को पार कर भारत आने वाला पहला जहाज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब का कच्चा तेल ले जा रहा यह लाइबेरिया के झंडे वाला टैंकर दो दिन पहले होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा और फिलहाल मुंबई पोर्ट पर रुका है।

Previous articleवर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या , तिरंगे के च्अपमानज् का लगा आरोप; शिकायत दर्ज
Next articleलोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संभाला आसन, बोले- मैंने सदन की गरिमा और मर्यादा बढ़ाने का किया प्रयास