शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। निशातपुरा इलाके में तलाकशुदा महिला से शादी करने का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। वारदात को पूर्व परिचित युवक ने अंजाम दिया। बीते 6 महीने में जल्द शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने कई बार पीडिता के साथ संबंध बनाए। अब आरोपी ने महिला से हर तरह का संपर्क खत्म कर दिया है। तब पीडिता ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय महिला इलाके की एक कॉलोनी में रहती है। उसका अपने पति से तलाक हो गया था, और वह अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती है। अप्रैल माह में उसकी मुलाकात फिरदौस नामक युवक से हुई थी। आरोपी युवक का आपराधिक रिकार्ड भी है। बाद में दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, शादी का झांसा देकर वह उसके साथ रेप करने लगा। अभी कुछ दिन पहले ही आरोपी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीडिता ने टीला जमालपुरा थाने में जीरो पर मामला दर्ज कराया। जहां से केस डायरी निशातपुरा पुलिस को मिली तो पुलिस ने मामला दर्ज किया। अभी आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Previous articleनिगम अमले ने 29 हजार 500 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की
Next articleसर्व शक्तियों से सम्पन्न है महिलाएं : मंत्री विश्वास सारंग