सर्व शक्तियों से सम्पन्न है महिलाएं : मंत्री विश्वास सारंग

Join Us

 हिन्दी लेखिका संघ म.प्र. भोपाल का 30वां स्थापना दिवस एवं पुरूस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
भोपाल (निप्र)। राज सदन में महिला लेखिका संघ म.प्र. भोपाल का 30वां स्थापना दिवस एवं पुरूस्कार वितरण समारोह के अवसर पर विश्वास सारंग मंत्री, सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने कहा कि महिला सर्व शक्तियों से सम्पन्न है, यदि हमें ज्ञान की आवश्यकता होती है तो हम माँ सरस्वती जी से प्रार्थना करते है, यदि हमें शक्ति की आवश्यकता होती है तो हम माँ दुर्गा जी की आराधना करते है और यदि धन की आवश्यकता होती है तो माता लक्ष्मी की वंदना करते है। इसलिये महिलाओं को आगे आकर समाज हित में लेखन का कार्य करना चाहिए जो प्रेरणादायी हो। सफल आयोजन के लिए श्री सारंग ने संस्था की अध्यक्ष डॉ. साधना गंगराड़े को बधाई दी। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वास सारंग, विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री श्री विजयदत्त श्रीधर एवं संस्था की अध्यक्ष डॉ. साधना गंगराडे, दैनिक क्षितिक क्षितिज किरण की ब्यूरो प्रमुख श्रीमती भावना सक्सेना, पत्रकार श्री रघुवीर तिवारी, रामकुमार वर्मा सहित अनेक साहित्यकार व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीणा घाणेकर जी द्वारा की गई।

Previous articleशादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म
Next articleकृत्रिम बुद्धिमता का इस्तेमाल