राठौर क्षत्रिय समाज ने विश्व सहायता दिवस मनाये जाने हेतु भारत सरकार को भेजा प्रस्ताव

Join Us

सीहोर। राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा पाढर जिला बैतुल से पधारे आईडिया प्रमोटर रविन्द्र राठौर के नेतृत्व में समाज के वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंच एक ज्ञापन  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि विश्व में विभिन्न तरह के दिवस मानाये जाते हैं जैसे जदा स्वरूप विश्व योग दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस, विश्व साईकिल दिवस, विश्व रेडियो दिवस इस तरह से बहुत से दिवस वैश्विक स्तर पर मानये जाते हैं। इन सभी में विश्व सहायता दिवस नहीं मनाया जाता । ज्ञापन के माध्यम से प्रस्ताव रखा गया कि वैश्विक स्तर विश्व सहायता दिवस भी मनाया जा सकता है। यदि हमारे देश के परिपेक्ष में देखे तो वैश्विक स्तर पर जब भी कोई प्राकृतिक आपदा या संकट की स्थिती निर्मित होती है भारत हमेशा मदद के लिये हर पल तत्पर एवं तैयार खड़ा रहा हैं। कोविड 19 के दौरन हमने 150 से अधिक देशो को वेक्सीन स्पोर्ट प्रदान किया। श्रीलंका में भी आर्थिक संकट के कारण हमने मदद दी। तुर्की में जब भुकम्प आया तो सबसे पहले राहत एवं बचाव दल हमने अपने यहा से भिजवाया इसलिये हम ठोस आधार पर कह सकते हैं कि दुनिया में जब भी मानव जीवन पर संकट की स्थिति निर्मित होती हैं भारत माता लेकर खड़े होने वाले देशो में अग्रणी पक्ति में खड़ा रहा है। इसलिये हम वसुधैव कुटुंबकम जैसे महान विचार को संपुर्ण विश्व के सामने परिणित करते हैं। मदद के हमारे इसी भाव को देखते हुए मुझे विचार आया हैं कि संपूर्ण विश्व में विश्व सहायता दिवस मनाया जा सकता हैं। सरकार द्वारा स्वयं ससंद में स्वीकार किया कि भारत ने पिछले 3 वर्ष 2021 से 2025 के दौरान अपने 6 पडोसी देशो को 32000/- हजार करोड की सहायता प्रदान की हैं इसलिये भारत के इस गोरव पूर्ण उपलब्धी को अपने देश के पक्ष में हासिल करने हेतु आपके समक्ष सहविनय प्रस्ताव पत्र कलेक्टर  के माध्यम से भारत सरकार को भेजा गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आईडिया प्रोमटर रविन्द्र राठौर, अखिल भारतीय महासभा उपाध्यक्ष गीता राठौर जमुनिया, राठौर क्षत्रिय महिला मण्डल की,पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षा राठौर, राठौर क्षत्रिय महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती सविता राठौर, श्रीमती नूतन राठौर,  श्रीमती रजनी राठौर, श्रीमती मनोरमा राठौर, श्रमीती प्रेमलता राठौर, श्रीमती मिथिलेश राठौर, श्रीमती पुष्पलता राठौर, श्रीमती गिरिजा राठौर, श्रीमती रमा राठौर, श्रीमती कविता राठौर, श्रीमती राजकुमारी राठौर, श्रीमती छाया राठौर, श्रीमती कामिनी राठौर, श्रीमती रीता राठौर, राठौर क्षत्रिय समाज अध्यक्ष रामचन्द्र राठौर, अ.भा.महासभा युवा अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर, राहुल राठौर, मुकेश राठौर, रामबाबू राठौर सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।

Previous articleकाचीगुड़ा से भगत की कोठी ट्रेन का स्टॉपेज सीहोर स्टेशन होने पर किया स्वागत
Next articleपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्त भारत पर हुई कार्यशाला