नेपाल में भारत का परचम लहराया, इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में 38 खिलाड़ियों ने हासिल किए पदक

Join Us

 शिवन्या सिंह, नाजिया शाह, झिलमिल लोधी, सुहानी सिसोदिया ने गोल्ड हासिल किया
सीहोर। शहर के इंदौर नाके के समीपस्थ बजरंग कालोनी स्थित मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में नेपाल में भारत का परचम लहराने के लिए  तीन दर्जन से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 38 कराटे खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया। इस मौके पर मास्टर ऑ$फ ताओ एसोसिसन ऑ$फ मार्शल आर्ट के संस्थापक एवं ग्रैंडमास्टर लखन ठाकुर एवं संस्था की सचिव श्रीमती विमल ठाकुर ने खिलाड़ियों का स्वागत-सम्मान किया। प्रतियोगिता में शिवन्या सिंह, नाजिया शाह, झिलमिल लोधी, सुहानी सिसोदिया और  रियांश चड्ढा  ने गोल्ड हासिल किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि 17वीं इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप 2026 नेपाल मे विजेता खिलाड़ियों त्रर्यंबक ठाकुर सिल्वर, विनायक वर्मा सिल्वर, शिवन्या सिंह गोल्ड, सुहानी सिसोदिया गोल्ड, पायल बागवान सिल्वर, उज्जवल सोनी सिल्वर, कीर्ति वर्मा ब्राउन, प्रिंसी परमार सिल्वर, रूप सिंह रायगोलिया ब्राउन उज़ैर खान सिल्वर, प्रिंस भारती ब्राउन, आयुषी वर्मा सिल्वर, शौर्य मालवीय ब्राउन, नाजिया शाह गोल्ड, आरुषि सूर्यवंशी सिल्वर, साक्षी चौहान सिल्वर मेडल हर्षिता मालवीय ब्राउन मेडल राखी परमार ब्राउन मेडल भावेश परमार ब्राउन, देवेंद्र राठौर गोल्ड, वेदांत मारण ब्राउन मेडल हेमंत परमार सिल्वर मेडल अनाया कुक्लोद ब्राउन मेडल दीपिका लोधी सिल्वर, झिलमिल लोधी गोल्ड मेडल खुशी मथारिया सिल्वर, आरोही पाराशर सिल्वर, रियांश चड्ढा गोल्ड, अयूब खान सिल्वर, साधना परमार ब्राउन, जीशान खान ब्राउन, मृदुल कावड़े और वैभव वर्मा ब्राउन पदक हासिल किया।

Previous articleराष्ट्रीय बौद्ध महासभा धम्म सेवक संघ के सदस्यों ने मनाया कमलेश कुमार का जन्मदिन
Next articleइंग्लैंड-आयरलैंड में होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका