सीहोर। बुधवार को डॉ भीमराव अंबेडकर उपवन कलेक्ट्रेट रोड़ टाउन हॉल के पास सीहोर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कीया और पिछले वर्ष लिए संकल्प के चलते जन्मदिन पर केक नहीं काटा गया। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापुरुषों का आशीर्वाद लिया और इसी तरह से जन्मदिन के अवसर पर मानव समाज को शिक्षा की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा धम्म सेवक संघ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक माननीय संघप्रिय एडवोकेट कमलेश कुमार का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें माननीय कमलेश कुमार जी ने समाज के लोगों को कहा कि वे जन्मदिन मनाने जैसी परंपराओं को बढ़ावा ना दे बल्कि इस तरह के आयोजनों की बजाय अपने बच्चों की शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए काम करे तो निश्चित ही हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकेंगे और उन्होंने ये भी कहा उन्हें दु:ख होता है जब लोगों के ऊपर अन्याय अत्याचार होता है ऐसे में वे जन्मदिन का जश्न मनाए उन्हें शोभा नहीं देता इसी के चलते ना तो उन्होंने केक काटा और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया जहां कई साथी उपस्थित रहे साथ ही नर्मदा प्रसाद फौजी, दयाराम सागर, रामचरण दासलानिया, बद्रीप्रसाद, विश्राम सिंह, गेंदालाल सूर्यवंशी, करण सिंह खेलवाल, लाड़सिंह कटारिया, हेमंत दोहरे, राहुल भाई, मिथुन जांगड़े, मनोज तमौलिया, अरुण बकोरिया, राकेश, शैलेन्द्र दोहरे, प्रकाश दोहरे, नरेश कर्मा एवं पूरी सीनियर टीम उपस्थित रही। साथ ही महिला मंडली से भी कृष्णा सूर्यवंशी, सुशीला दोहरे एवं अन्य साथी उपस्थित रहे। जन्मदिन के पर सभी साथियों के पहुंचने पर कमलेश कुमार ने धन्यवाद से सभी का आभार प्रदर्शित किया।







