पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्त भारत पर हुई कार्यशाला

Join Us

नशा नाश का प्रमुख कारण – मास्टर ट्रेनर

सीहोर। हिताय और माय (मेरा युवा) भारत सीहोर द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सीहोर में नशा मुक्त भारत विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नशा मुक्त भारत अभियान के स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर उमेश पंसारी द्वारा विद्यार्थियों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नशे का विस्तृत परिचय, प्रकार, दुष्परिणाम, कारण, कारक और निवारण आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उमेश ने बताया कि किस प्रकार व्यक्ति के जीवन में मादक पदार्थ धीरे – धीरे अपनी जगह बनाते हैं और समुदाय में नकारात्मक प्रभाव डालने के साथ शारीरिक, मानसिक, व्यावहारिक, आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का कारण बनते हैं। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की थैरेपी, काउंसलिंग और भारत सरकार द्वारा जारी डीएडिक्शन हेल्पलाइन नंबर 14446 के बारे में भी बताया गया। कार्यशाला में केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य पूजा श्रीवास्तव, खेल प्रशिक्षक सुजीत  सहित पवन एवं हरिओम की उपस्थिति रही।

Previous articleराठौर क्षत्रिय समाज ने विश्व सहायता दिवस मनाये जाने हेतु भारत सरकार को भेजा प्रस्ताव
Next articleआज की जनसुनवाई में प्राप्त हुए 16 प्रकरण