जबलपुर। आज निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त वेदप्रकाश ने जनसुनवाई कक्ष में आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक नागरिकों की समस्याएॅं सुनी। इस दौरान अतिक्रमण की 3, भवन की 2, स्वास्थ्य की 4, जल विभाग की 2, लोककर्म की 2, कुल 16 जनसमस्याएॅं प्राप्त हुई, जिसका निराकरण सुनवाई के दौरान ही किया गया। सहायक आयुक्त वेदप्रकाश ने बताया कि सभी प्राप्त शिकायतें संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण हेतु प्रेषित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम के संभाग क्रमांक 1 से 16 में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया तथा नागरिकों की समस्याएॅं सुनी गई और उनका निराकरण भी कराया गया। जनसुनवाई के दौरान सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।








