जबलपुर। गत दिवस दिनांक 21 जुलाई दिन सोमवार को गौरीघाट से कांवड़ यात्रा की शुरूआत हुई, जिसका अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण जिला इकाई, जबलपुर के पदाधिकारियों क्रमशः जिला अध्यक्ष सतीश मिश्रा, प्रदेश महासचिव अधिवक्ता भरत प्रताप सिंह एवं सचिव भूपिंदर सिंह तलवार ने कांवड़ियों का स्वागत, वंदन, अभिनंदन कर पानी की बोटल एवं फलों का वितरण किया।
उन्होंने बताया कि जबलपुर वासियों को आशीर्वाद देने मुकुंद दास जी महाराज के सानिध्य में निकली भगवान महादेव जी की शाही सवारी एवं कांवड़ियों का अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण जिला इकाई, जबलपुर के पदाधिकारियों ने पूजन अर्चन कर शाही सवारी एवं कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
इसके उपरांत अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण जिला इकाई, जबलपुर के जिला अध्यक्ष सतीश मिश्रा ने बताया कि आज इस पावन अवसर पर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल, उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय, पार्षद अमरीश मिश्रा, कांवड़ यात्रा समिति के सदस्य नीलेश रावल, आलोक पाठक, रज्जू पहलवान का मंच में पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।








