जबलपुर । एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के अधीक्षण अभियंता सिविल अजस्त्र गुप्ता को 40 वर्षों की सेवा के उपरांत आज सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि श्री गुप्ता ने कंपनी के पावर मैनेजमेंट कंपनी में रेग्युलेटरी, रेवेन्यू मैनेजमेंट व सिविल विभाग में कार्य करते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया। सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता अजस्त्र गुप्ता को मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता, पीके जैन, संजीव खरे व अखिलेश अग्रवाल ने शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने कहा कि अजस्त्र गुप्ता ने 40 वर्षों की सेवा के दौरान विद्युत मण्डल व पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यों में अविस्मरणीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अजस्त्र गुप्ता की एक कर्त्तव्यपरायण व जिम्मेदार अभियंता के रूप में विशिष्ट पहचान थी।
सेवानिवृत्त हो रहे अजस्त्र गुप्ता ने कहा कि 40 वर्षों की सेवाकाल के दौरान उन्हें सीखने के बहुत मौके मिले और जो भी कार्य उन्होंने सफलता से क्रियान्वित किए उसमें उन्हें वरिष्ठ व अधीनस्थ अभियंताओं व कार्मिकों का भरपूर सहयोग मिला।
विदाई कार्यक्रम में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक संजीव खरे, मुख्य महाप्रबंधक पीके जैन, अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक अखिलेश अग्रवाल, अनुराग नायक, डा. सुनील वर्मा, अतिरिक्त निदेशक सतीश दिघे, महाप्रबंधक निशांत सिसोदिया, अनिंद्य खरे, श्रीकांत भड़कामकर, नितिन खत्री, रवीन्द्र कुमार खरे, धर्मेन्द्र वर्मा, पराग मिश्रा, अजीत उइके सहित अन्य अभियंता उपस्थित थे।








