कोरोना काल के बाद से सीहोर में कई ट्रेनों के स्टॉपेज बंद हो गए थे कुबेश्वर धाम मे दर्शन केलिए रोज देश के कोने कोने से आने वाले श्रद्धालुओं से सीहोर स्टेशन पर भारी भीड़ होने लगीं जिसे देखते हुए रेल उपभोक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश सेन के प्रयास से सीहोर को प्रतिदिन चलने वाली एक और ट्रेन के स्टॉपेज की सौगात मिल गई है। काचीगुड़ा से भगत की कोठी ट्रेन का सीहोर में सोमवार से नियमित स्टॉपेज शुरू स्टॉपेज की मिली सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार
हैदराबाद से जोधपुर सीधी कनेक्टिविटी
ट्रेन संख्या 17605 डाउन काचीगुड़ा (हैदराबाद) से भगत की कोठी (जोधपुर) जाने वाली ट्रेन का पहला स्टॉपेज मंगलवार से शुरू हुआ। यह ट्रेन सीहोर स्टेशन पर शाम 15:15 मिनट पर आई तो यात्रियों का उत्साह चरम पर था।
इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज
इस ट्रेन से उज्जैन महाकाल जी, श्री पशुपतिनाथ जी मंदसौर तथा श्री हुजूर साहब गुरुद्वारा नांदेड़ में दर्शन करने जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सुविधा होंगी। ट्रेन काचीगुड़ा, निजामाबाद, नांदेड़, पुर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, बुरहानपुर, खंडवा, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, मक्सी, उज्जैन, रतलाम, जावरा, मन्दसौर, नीमच, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, भगत की कोठी (जोधपुर) स्टेशनों पर रूखेगी।
यह रहे मौजूद
प्रथम दिन सीहोर स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य राजेन्द्र सिंह परमार जनपद सदस्य जितेन्द्र भाटी सरपंच आशीष मेवाड़ा विष्णु परमार नरेन्द्र परमार वीरेन्द्र ठाकुर परम जाट योगेश जाट सुमित जाट शुभम जी लोकेन्द्र हाड़ा मीडिया प्रभारी पंकज परमार नरेंद्र जितेन्द्र कुशवाह सभी लोगों ने लोको पायलट और सीहोर के स्टेशन मास्टर मिश्रा जी का फूल माला पहना कर स्वागत किया और यात्रियों ने मिठाई बांट कर खुशी जताई








