प्रेस काम्प्लेक्स नाले के आवश्यक सुधार/निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर त्वरित गति से पूर्ण कराएं

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। महापौर मालती राय ने एम.पी.नगर प्रेस काम्प्लेक्स क्षेत्र का निरीक्षण कर यहां स्थित नाले के आवश्यक सुधार/निर्माण कार्यों को शीघ्रता से प्रारंभ करते हुए सभी कार्यों को त्वरित गति से संपन्न कराने के निर्देश दिए। महापौर राय ने नालों सहित अन्य स्थानों की बेहतर ढंग से सफाई कराने और नाला-नालियों के बहाव को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जोन क्र. 12 के सहायक यंत्री यांत्रिक एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, व्यापारी व स्थानीय नागरिक मौजूद थे। महापौर मालती राय ने शनिवार को जोन क्र. 12 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 43 के एम.पी.नगर स्थित प्रेस काम्प्लेक्स क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था एवं नाले का अवलोकन किया। महापौर राय ने इस दौरान स्थानीय रहवासियों एवं निगम अधिकारियों से चर्चा भी की और नाले की सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों की जानकारी प्राप्त की। महापौर राय ने प्रेस काम्प्लेक्स क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने, नाला-नालियों के बहाव को व्यवस्थित रखने तथा जहां आवश्यक है वहां त्वरित गति से नाला-नालियों की सफाई कर बहाव को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। महापौर मालती राय ने प्रेस काम्प्लेक्स स्थित बड़े नाले की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने एवं आवश्यक सुधार/निर्माण कार्यों को शीघ्रता से प्रारंभ करने तथा त्वरित गति से सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
0

Previous articleलो फ्लोर बस में जेबकट ने आर्मी जवान पर चाकू से किया वार
Next articleमिसरोद के अर्बन तडक़ा और बैरागढ़ के एवरग्रीन रेस्टोरेंट पर आबकारी की रेड