लो फ्लोर बस में जेबकट ने आर्मी जवान पर चाकू से किया वार

Join Us

 – पर्स पार करते समय दबोचा था बदमाश को
भोपाल(ए)। शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में लो फ्लोर बस में सफर के दौरान एक बदमाश द्वारा सेना के जवान को चाकू मारकर फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया गया है की बदमाश वारदात की नियत से लो फ्लोर में चढ़ा था, उसे आर्मी के जवान ने दबोच लिया जिस पर वह चाकू मारकर चलती बस से कूदकर भाग गया। थाना पुलिस के अनुसार रवि कुमार पिता खेमचद (30) ने बताया की वह यहॉ यहां द्रोणांचल में रहते हैं, और आर्मी में सिपाही के पद पर तैनात हैं। 27 जून को वो नादरा बस स्टेंड आए थे, यहां से वापस लालघाटी जाने के लिए लो फ्लोर बस में सवार हुए। उनके पीछे एक सदिंग्ध व्यक्ति बार-बार उन्हें धक्का मार रहा था। संदेह होने पर वो उस पर नजर रखने लगे। इसी बीच बदमाश ने उनके जेब में रखे पर्स को निकालने की कोशिश की लेकिन पहले से होशियार रहे रवि कुमार ने उसे दबोच लिया। बदमाश ने जवान की पकड़ से छूटने का प्रयास किया लेकिन जब उसे लगा की वह छूट नहीं सकता तब उसने अपने पास रखा धारदार हथियार निकालकर उन पर वार कर दिया। हथियार के वार से बचने के प्रयास में पकड़ ढीली होने पर बदमाश चलती बस से कूदकर भाग गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हुलिये के आधार पर बदमाश की तलाश शुरु कर दी है।

Previous articleजयस पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सरठिया सहित जनप्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता
Next articleप्रेस काम्प्लेक्स नाले के आवश्यक सुधार/निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर त्वरित गति से पूर्ण कराएं