मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान

Join Us

 गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को मिलेगा सम्मान
भोपाल(निप्र)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर्व पर आयोजित पशुपालक सम्मान समारोह में गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेता पशुपालकों को सम्मानित करेंगे। चयनित 208 वृंदावन ग्रामों में 27 से 31 अक्टूबर, 2026 तक दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से 10 पशुपालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है। किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में दूध संकलन के लिए दुग्ध सहकारी समितियां गठित की जा रही हैं, ताकि किसान अनाज उत्पादन के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से भी अपनी आय बढ़ा सकें। मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर है। हमारा लक्ष्य अगले 2 वर्षों में प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में देश का नंबर 1 राज्य बनाना है। इसके लिए राज्य सरकार सुनियोजित पशुपालन एवं गौ-संवर्धन नीतियों के माध्यम से निरंतर प्रयास कर रही है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को मिलेंगे क्रमश: लाख, 50 हजार और 25 हजारप्रतियोगिता में सर्वाधिक दूध उत्पादन करने वाली गायों के पशुपालकों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार की राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। सभी विजेताओं के बैंक खातों में पुरस्कार राशि एकमुश्त डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी।गिर नस्ल की गाय राधा ने प्रतिदिन लगभग 20 लीटर दूध उत्पादन कर हासिल किया प्रथम स्थानदेशी नस्ल की गायों का पालन पशुधन परंपरा और संस्कृति का अभिन्न अंग होने के साथ ग्रामीण परिवारों की आर्थिक समृद्धि का भी सशक्त माध्यम है। बेहतर देखभाल, संतुलित आहार और उन्नत पशुपालन प्रबंधन से देशी नस्ल की गायें भी उल्लेखनीय दुग्ध उत्पादन कर सकती हैं। इसका उदाहरण उज्जैन जिले के वृंदावन ग्राम तालोद के पशुपालक श्री गौरव रघुवंशी ने प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा ग्राम तालोद को वृंदावन ग्राम घोषित किए जाने के बाद यहां देशी गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहन मिला। इससे प्रेरित होकर श्री रघुवंशी ने गिर नस्ल की गाय का पालन शुरू किया। बेहतर देखभाल और संतुलित पोषण के परिणामस्वरूप उनकी गाय ‘राधा’ ने प्रतिदिन 19.760 लीटर दूध उत्पादन कर प्रदेश की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Previous articleआईएएफ ने रचा इतिहास, 13,629 फीट ऊंचे न्योमा एयरबेस पर पहली बार उतरा ‘गजराज’, दुनिया में सबसे ऊंची लैंडिंग का बना रिकॉर्ड
Next articleकैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें