मिसरोद के अर्बन तडक़ा और बैरागढ़ के एवरग्रीन रेस्टोरेंट पर आबकारी की रेड

Join Us

 – 20 मामले दर्ज, भारी मात्रा में शराब सहित वाहन जप्त
भोपाल(ए)। आबकारी विभाग की टीम ने मिसरोद के अर्बन तडक़ा और बैरागढ़ के एवरग्रीन रेस्टोरेंट पर अलसुबह छापामार कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब सहित वाहन बरामद किए है। जानकारी के मुताबिक सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने बीती सुबह मिसरोद स्थित अर्बन तडक़ा रेस्टोरेंट में और दूसरी टीम ने बैरागढ़ स्थित एवरग्रीन रेस्टोरेंट में छापामाकर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के 20 मामले दर्ज किए है। टीम ने सुबह के समय शराब तस्करी की सूचना मिलने पर कार्यवाही करते हुए पिपलिया धाकड़ गाँव से आरोपी विशाल बाथम पिता हुकुम बाथम और विशाल सूर्यवंशी पिता गणेश सूर्यवंशी को दबोचते हुए उनके पास से हजारो की शराब और बिना नंबर का दो पहिया सहित 80 हजार का माल जप्त किया है। आरोपियो के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया है।

Previous articleप्रेस काम्प्लेक्स नाले के आवश्यक सुधार/निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर त्वरित गति से पूर्ण कराएं
Next articleपाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 13 जवानों की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल; 19 नागरिकों को भी आई चोट