तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, भाई बहन सहित चार घायल

Join Us

भोपाल(ए)। शहर के पिपलानी थाना इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक पर सवार भाई-बहन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार राजाभोज कालोनी मंडीदीप में रहने वाला मनीष मेहरा (20) एक निजी कंपनी में हेल्परी का काम करता है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वह अपनी बहन खुशी, मौसेरी बहन पलक और मौसेरे भाई पृथ्वी के साथ बाइक से लांबाखेड़ा जाने के लिए निकला था।
करीब 10 बजे वह मिसरोद बायपास मार्ग से वह पीरिया जोड़ बायपास मार्ग खजूरी कला के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने उसे साईड से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से खुशी चलती बाइक से सडक़ की तरफ जा गिरी उसके पैरों पर ट्रक का पिछला पहिया चढ़ गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। वहीं अन्य तीनो भी सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए रायसेन रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

Previous articleनिरंतर भारतीय सेना के मनोबल को तोडऩे का कार्य कर रही भाजपा – इंजी नवीन कुमार अग्रवाल
Next articleहमीदिया में मरीज के अटेंडर ने गार्ड और जूनियर डॉक्टरों पर लगाये मारपीट के आरोप