भोपाल (आरएनएस)। भाजपा के विधायकों ,,सांसदों ,मंत्रियो के भारतीय सेना के सम्बन्ध में अमर्यादित बयानों से क्या ऐसा नहीं लगता है की भाजपा ने भारतीय सेना के मनोबल को तोडऩे का कोई छुपा हुआ एजेंडा बनाया है ? और उसकी प्रमाणिकता के तोर पर मंत्री विजय शाह भारतीय सेना की बहादुर कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों कटे फटे लोगो की बहन बताते है ,तो कभी उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भारतीय सेना को प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक बताते है, तो कभी जो सेना आतंकवादियों के खिलाफ लड़ रही है उन आतकवादियो को फग्गन सिंह कुलस्ते हमारे आतंवादी कह कर सम्बोधित करते है, तो कभी सांसद रामचंद्र जांगड़ा भारतीय महिलाओ का अपमाण कर उन्हें वीरांगना न होने का अपमानजनक बयान देते है और सम्पूर्ण नारी शक्ति का अपमान करते है तो कभी स्वयंभू विश्वगुरु माननीय प्रधानमंत्री कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार से इवेंट के माधयम से अपने ऊपर फूलो की बौछार करवाते है जब इतना ही काफी नहीं हुआ तो एक और भाजपा का पठानिया भारतीय वायु सेना को नालायक सोये हुए कहकर भारतीय वायु सेना का अपमान करते है और इन सभी पर न 56 इंच का सीना रखने वाले मोदीजी और न भाजपा संघठन कोई कार्यवाही करता है जिससे क्या यह स्वत: सिद्ध नहीं होता है की यह निरंतर भाजपा द्वारा भारतीय सेना के परक्रम शौर्य बलिदान का अपमान है और भारतीय सेना के मनोबल को तोडऩे का कार्य भाजपा द्वारा अघोषित ऐजेंडे के तहत किया जा रहा है ?उक्त कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री एवं भाजपा संघठन से कुछ सवाल किये है की क्या कारण है की आपके विधायक मंत्री ,सांसद एवं स्वयं मोदीजी निरंतर भारतीय सेना के संबंध में अमर्यादित बयान बाजी एवं अपमानजनक कार्य कर रहे है ।








