हमीदिया में मरीज के अटेंडर ने गार्ड और जूनियर डॉक्टरों पर लगाये मारपीट के आरोप

Join Us

भोपाल(ए)। कोहेफिजा थाना इलाके में स्थित हमीदिया अस्पताल में गुरुवार रात 10 बजे सुरक्षा कर्मियो और अटेंडर के बीच विवाद हो गया। बताया गया है की बिना गेट पास के एक मरीज अटेंडर तीन महिलाओ के साथ अस्पताल के भीतर जा रहा था। गार्डो ने उसे अंदर जाने से रोका इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया है, कि गार्ड और जूनियर डॉक्टरों ने एक छोटे से विवाद को लेकर अटेंडर के साथ जमकर मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार परिजनों का आरोप है, कि जूनियर डॉक्टरों ने अटेंडर को बुरी तरह से पीटा है। अटेंडर नशे में था, लेकिन मारपीट पहले स्टाफ के द्वारा शुरू की गई थी। अस्पताल के गार्ड बुरी तरह से बात करते हैं, जो विवाद का कारण बनता हैं। अस्पताल के सिक्योरिटी इंचार्ज का कहना है की नशे की हालत में आये अटेंडर को रोका गया तब उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। और सुरक्षा अधिकारी और अन्य कर्मचारियो से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। और वहॉ मौजूद डॉक्टरों को भी गाली देने लगा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए उसे अपने साथ ले गई।

Previous articleतेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, भाई बहन सहित चार घायल
Next articleप्रदेश में अब 10 जून तक हो सकेंगे तबादले, मंत्रियों की मांग पर बढ़ाई अवधि