कटारा हिल्स, भोपाल पत्रकार के घर हमला, महिलाओं से बदसलूकी

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रविवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब कुछ अज्ञात युवकों ने दैनिक अमन संवाद के संपादक के घर के सामने हंगामा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संपादक के निवास के बाहर शराब की बोतलें फोडऩे के बाद इन उपद्रवियों ने घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की।स्थानीय लोगों का कहना है कि ये युवक नशे की हालत में थे और मोहल्ले में काफी देर तक उत्पात मचाते रहे। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना को लेकर पत्रकार समुदाय में रोष है और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleपीडीएस से राशन सामग्री लेने वाले हितग्राही अपने फोन से कर सकते हैं ई-केवायसी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत
Next articleपानी की भीषण समस्या को ध्यान में रखते हुए वार्ड में नए हेडिंग की सौगात