भोपाल (आरएनएस)। लोकप्रिय विधायक मनोज निर्भय सिंह पटेल व इन्दौर के लोकप्रिय महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सहयोग से एवं वार्ड क्रमांक 16 की स ि क्रय पार्षद सोनाली मुकेश धारकर के अथक प्रयासों से गर्मी में पानी की समस्या न हो टैंकरो को कही पानी भरने के लिये न भटकना पडे इसके लिये एक नये हेडिंग हेतु लोकप्रिय विधायक मनोज निर्भय सिंह जी पटेल जी द्वारा बताये स्थान छोटा बांगडदा तालाब की पाल पर बोरिंग करवाया गया जिसमे भरपुर पानी आया नए हेडिंग बनने से वार्ड के टैंकर को कही दूर पानी भरने नहीं जाना होगा और अधिक से अधिक लोगों तक पानी पहुंचने में मदद मिलेगी जल्दी टैंकर भरेंगे तो जनता को भी जल्दी और ज्यादा पानी मिलेगा, वार्ड पार्षद श्रीमती सोनाली मुकेश धारकर द्वारा भूमि पूजन मशीन पूजन कर वार्ड 16 की जनता को एक ओर सौगात दी, वार्ड की सभी जनता की ओर से विधायक व महापौर को हृदय से धन्यवाद ।।








