पीडीएस से राशन सामग्री लेने वाले हितग्राही अपने फोन से कर सकते हैं ई-केवायसी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी है कि पीडीएस से राशन सामग्री लेने वाले हितग्राही को ई-केवायसी कराने के लिये कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। वह अपने एंड्रायड फोन पर मेरा ई-केवायसी’’ एप को डाउनलोड कर अपने फेस वेरिफिकेशन के माध्यम से ई-केवायसी कर सकता है। वृद्ध हितग्राही एवं बच्चों की ई-केवायसी भी इस एप से कर सकते हैं। मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि परिवार के किसी एक सदस्य के मोबाइल से ही सभी सदस्यों की फेस ई-केवायसी की जा सकती है। साथ ही मध्यप्रदेश से बाहर गये हितग्राही किसी भी प्रदेश में इस एप पर अपना ई-केवायसी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल, 2025 से अब तक 8 लाख से अधिक हितग्राहियों ने इस सुविधा का लाभ लेकर घर बैठे अपनी ई-केवायसी करायी है तथा बिना किसी समस्या के राशन प्राप्त कर रहे हैं। श्री राजपूत ने आग्रह किया कि सरकार राशन प्राप्त करने वाले ऐसे सभी हितग्राही, जिन्होंने अब तक अपनी ई-केवायसी नहीं करायी है, वे 15 जून तक घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर ही अपना ई-केवायसी कर लें, जिससे आगामी माहों में आपको बिना किसी बाधा के राशन प्राप्त हो सके।

Previous articleदेव रतन शर्मा पूर्व ओएसडी बेटे के निधन पर श्रद्धांजलि सभा 2 जून को
Next articleकटारा हिल्स, भोपाल पत्रकार के घर हमला, महिलाओं से बदसलूकी