किश्तवाड़ मुठभेड़: ऑपरेशन तृष्णा में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Join Us

जम्मू,(ए)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार सुबह से चल रही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच की मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि सेना का एक जवान शहीद हो गया। यह मुठभेड़ किश्तवाड़ के सिंधपोरा छत्रु इलाके में सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई और इसे ऑपरेशन ‘तृष्णा’ नाम दिया गया है।
इस ऑपरेशन में सेना की पैरा स्पेशल फोर्सेज, 11 राष्ट्रीय राइफल्स, 7वीं असम राइफल्स और किश्तवाड़ एसओजी की संयुक्त टीम शामिल थी। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। जैसे ही आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई, मुठभेड़ शुरू हो गई। वाइट नाइट कोर के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है, लेकिन अब भी दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, जिनमें एक की पहचान सैफुल्ला के रूप में की गई है। इसके चलते पूरे इलाके को सील कर सघन तलाशी अभियान जारी है। किश्तवाड़ में चल रहा ऑपरेशन ‘तृष्णा’ अब भी जारी है। सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र को खंगाल रहे हैं और संभावित छिपे हुए आतंकियों को तलाशने में जुटे हैं। सेना की रणनीति साफ है— कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को जड़ से समाप्त करना। मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना का एक बहादुर जवान शहीद हो गया।

 

Previous articleमॉस्को एयरपोर्ट पर घातक ड्रोन हमला, कई घंटों तक हवा में चक्कर लगाता रहा संसदीय प्रतिनिधिमंडल का विमान
Next articleमंत्री विजय शाह ने तीसरी बार मांगी माफी, वीडियो जारी कर कहा ये भाषाई भूल थी, मैं बहन सोफिया और देश से माफी मांगता हूं