मॉस्को एयरपोर्ट पर घातक ड्रोन हमला, कई घंटों तक हवा में चक्कर लगाता रहा संसदीय प्रतिनिधिमंडल का विमान

Join Us

मॉस्को (ए)। रूस की राजधानी मॉस्को में एयरपोर्ट पर घातक ड्रोन हमला हुआ है। बताया जा रहा हैं कि ये ड्रोन हमला यूक्रेन ने किया है, इसके बाद मॉस्को एयरपोर्ट पर ट्रैफिक काफी देर तक बाधित रहा। मॉस्को के मेयर और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कई फ्लाइटों के उड़ान में व्यवधान की बात मानी है। वहीं रिपोट्र्स के मुताबिक रूसी यात्रा पर गया भारतीय प्रतिनिधिमंडल की फ्लाइट भी मॉस्को एयरपोर्ट के आसपास काफी देर तक चक्कर लगाती रही। इसमें डीएमके सांसद कनिमोई करुणानिधि भी बैठी थीं। हालांकि बाद में उनका विमान सही सलामत एयरपोर्ट पर उतर गया।
रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान मॉस्को गईं डीएमके सांसद कनिमोई के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को काफी देर तक हवा में चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस दौराम मॉस्को एयरपोर्ट पर अफरातफरी मची थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले के कारण विमान लैंड नहीं कर सका।
रिपोर्ट के मुताबिक कई घंटों के बाद भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल जिस विमान से यात्रा कर रहा था, वह सुरक्षित रूप से लैंड करने में कामयाब रहा। बता दें कि भारत-पाक संघर्ष के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान और आतंकवादियों के गठजोड़ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल अलग अलग देशों की यात्रा कर रहा है और एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में मॉस्को पहुंचा है।

Previous articleकोटा में छात्रों की बढ़ती आत्महत्याओं पर सुको सख्त, सरकार को लगाई फटकार; पुलिस अधिकारी तलब
Next articleकिश्तवाड़ मुठभेड़: ऑपरेशन तृष्णा में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद