औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महासंघ के तत्वाधान प्रदेशव्यापी तालाबंदी

Join Us

सीहोर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महासंघ के तत्वाधान में विभागीय हठधर्मिता एवं उत्पीड़नकारी कार्यवाहियों के विरोध में प्रदेशव्यापी तालाबंदी एवं रैंडम निरीक्षण का विरोध किए जाने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। गत आठ मई के पत्रों के अनुपालन में आपके द्वारा निरंतर निरीक्षण एवं सूचनाएँ मांगी जा रही हैं। हम समस्त आईटीआई संचालकों ने विभागीय आदेशों का यथासंभव पालन करते हुए निरीक्षण में पूर्ण सहयोग दिया है, बावजूद इसके लगातार प्रतिदिन निरीक्षण एवं कलेक्टर स्तर तक सूचनाएं भेजे जाने से संचालकों में भारी असंतोष उत्पन्न हो रहा है। दो दर्जन आईटीआई संस्थान ने ज्ञापन दिया। विभागीय अधिकारियों की हठधर्मिता एवं दमनकारी कार्यवाहियों के विरोध स्वरूप संपूर्ण मध्यप्रदेश में निजी आईटीआई संस्थानों द्वारा अनिश्चितकालीन तालाबंदी प्रारंभ कर दी गई है। आईटीआई महासंघ, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में यह विरोध पूरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।
उपरोक्त परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जब तक मंत्री द्वारा कोई स्पष्ट निर्देश प्राप्त नहीं होते, तब तक आपके स्तर से किसी भी प्रकार का निरीक्षण, सूचना मांगना अथवा संस्थानों पर दबाव बनाना तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का कष्ट करें, ताकि प्रदेश में शांति एवं सौहार्द्र बना रहे। इस गंभीर प्ररिस्थिति को समझते हुए आवश्यक सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेंगे। अन्यथा, उत्पन्न होने वाली किसी भी अवांछनीय स्थिति हेतु विभागीय अधिकारियों एवं शासन जिम्मेदार होंगे। साथ ही आपका ध्यान कई ओर अन्य मुद्दों की ओर आकर्षित करना चाहेंगे। इसमें 1. मध्य प्रदेश शासन द्वारा ढ्ढञ्जढ्ढ छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप अन्य राज्य की तुलना में बहुत ही कम है, जिससे मध्य प्रदेश के कमजोर वर्ग के छात्र आईटीआई में प्रवेश नहीं ले पाते है। 2. कौशल विकास संचनालय यह भी सुनिश्चित करे कि प्राइवेट आईटीआई को प्रवेश हेतु शासकीय आईटीआई की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात कम से कम 2 माह का समय प्रदान करे, जिससे प्राइवेट आईटीआई की रिक्त रह रही सीटों पर एडमिशन लिया जा सके और प्रवेश प्रतिशत में वृद्धि हो सके। क्योंकि शासकीय आईटीआई न मिलने के पश्चात ही छात्र प्राइवेट आईटीआई की तरफ रुख करते है, और अंतिम तिथि निकल जाने के पश्चात वह प्रवेश से वंचित रह जाते है। 3. साथ ही डीजीटी द्वारा कराई जाने वाली परीक्षा प्रणाली में सुधार हो, सत्र 2016-अभी तक के सभी छात्रों को परीक्षा के लिए कुछ अन्य पूरक अवसर प्रदान किए जाए। इन सभी मुद्दों के मद्दे नजर आईटीआई महासंघ के निर्देशन में मध्य प्रदेश की संपूर्ण निजी आईटीआई में अनिश्चित काल के लिए तालाबंदी की जा रही है।

Previous article8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देने के साथ मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
Next articleबहुजन समाज पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न