सेवा भारती सीहोर द्वारा चलाया जा रहा सुपोषण सप्ताह, रैली निकालकर महिलाओं एवं बच्चों ने किया जनजागरूक

Join Us

सीहोर। सिद्धपुर सेवा भारती समिति सीहोर द्वारा 6 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक सुपोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य और सुपोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में  सिद्धपर सेवा भारती जिला समिति के अध्यक्ष श्री मधुर विजयवर्गीय जी, सचिव श्री कमल ठाकुर जी कोषाध्यक्ष श्री हिंदूसिंह जी परमार के मार्गदर्शन में जिला समन्वयक श्री सुनील भारती के  द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्कार केंद्र की शिक्षिका भूमिका महेश्वरी सहित करीब 20 से 25 महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक भोजन के महत्व, बच्चों के उचित शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषण की जानकारी दी गई। इसके साथ ही श्रीमती प्रियंका कीर,श्रीमती विमला कुशवाह आंगनवाड़ी की कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सुपोषण का संदेश दिया गया।
रैली के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार अपनाने, पौष्टिक भोजन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।
सिद्धपुर सेवा भारती समिति का संदेश है— “सही पोषण, स्वस्थ जीवन; सुपोषित परिवार, समृद्ध समाज।”

Previous articleविश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ