सीहोर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि आगामी 28 मई 2025 को विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जावेगा व क्षेत्र में हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा जावेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट दिलीप बौद्ध केंद्रीय स्टेट कोऑर्डिनेटर बसपा म.प्र., इंजीनियर रमाकांत पिप्पल प्रदेश अध्यक्ष बसपा म. प्र. उपस्थित होंगे। जिसकी तैयारी को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक रखी गई। बैठक में पार्टी के विधानसभा पदाधिकारी विजेंद्र सिंह पेरवाल आष्टा विधानसभा प्रभारी, संजीव बौद्ध जिला अध्यक्ष बसपा, बैठक में मुख्य अतिथि अनोखी लाल मालवीय (जिला प्रभारी बसपा सीहोर), विशेष अतिथि संजीव बौद्ध (जिला अध्यक्ष बसपा सीहोर), शाकिर अली (जिला उपाध्यक्ष बसपा),आनंद घावरी (जिला संयोजक बसपा), देवराज पेरवाल (जिला सहसंयोजक), राजमल सिलोरिया (वि. स. महासचिव), अजय बोयत (वि. स. कोषाध्यक्ष), जयराम कुरल, शहजाद शाह , राजमल सोलंकी, इस्माइल खा, गणपत अटारिया, सतीश रेकवाल सहित विधानसभा पदाधिकारी उपस्थित रहे।







