सीहोर में 11 सितंबर को नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर

Join Us

सीहोर। शासकीय आयुष विंग चिकित्सालय, सीहोर द्वारा नागरिकों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आयुर्वेद पद्धति के माध्यम से विभिन्न रोगों के संबंध में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं रोगोपचार किया जाएगा।

शिविर का आयोजन 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से गायत्री शक्तिपीठ, नदी चौराहा, सीहोर में किया जाएगा। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश नागर द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ लेने की अपील की है। शिविर से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9202702600 एवं 9826696774 पर संपर्क किया जा सकता है।

Previous articleराज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता इंदौर ने रतलाम को 11-1 से हराया
Next articleविश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ