श्री समर्पण श्री संस्था द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान से संबंधित मांगों का मुद्दा
नर्मदापुरम। श्री समर्पण श्री संस्था द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत जिला कलेक्टर को आठ सूत्रीय मांगो का ज्ञापन दिया गया। साथ ही हस्ताक्षर किये गए फ्लैक्स भी दिए और सात दिनों में मांगी गई माँग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की अंतिम चेतावनी दी। ज्ञापन देने के दौरान संस्था के स्वदेश सैनी अतुल जोशी गोलू राजपूत राज खिल्लारे विशाल चावरिया रोहित कालोसिया अमन दोहरे ललित मीना नितेश यादव रितेश मालवीय ऋतिक मालवीय राहुल राव योगेश यादव राजू आसरे राहुल मीना शशांक रावत अनिल राजपूत कन्हैया कहार सागर नवनाली विक्की राव आकाश कहार साहिल मचाल आदि शामिल थे।






