नर्मदापुरम। श्रीमती सोना मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रतिभावान छात्र सौम्या चौरे ने हाल ही में घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।उनकी इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुंजय प्रताप सिंह बिसेन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया और उनके मंगल भविष्य की कामना की। जो उनके शैक्षणिक सफर में एक विशेष उपलब्धि के रूप में जुड़ गया।
विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों और सहपाठियों ने सौम्या को इस सफलता पर ढेरों बधाइयाँ दीं। विद्यालय के प्राचार्य एमएम गौर ने कहा सौम्य शुरू से ही एक मेहनती लगनशील विनम्र और अनुशासित छात्र रहा हैं। उनकी यह सफलता पूरे विद्यालय के लिए प्रेरणा है। ऐसे मेधावी छात्रो के लिए स्कूल में भी हर वर्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसमे 85 प्रतिशत से ऊपर प्राप्तांक वाले विधार्थियों को 11000 रुपए की नगद राशि प्रदान कर उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाता है।
इस सफलता से प्रेरित होकर विद्यालय के अन्य छात्र भी उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उत्साहित हैं। सौम्य अब उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हैं और भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं।






