साहित्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदानी हुए सम्मानित

Join Us

किशोर करैया का दिल्ली में हुआ सम्मान

नर्मदापुरम। मातृ दिवस के उपलक्ष्य मेें अनन्या फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के अनेक रचनाकारों साहित्यकारों साहित्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान करने वालो को सम्मानित किया गया। जिसमें नर्मदापुरम के साहित्य सेवक समाजसेवी केप्टिन किशोर करैया को अनवरत साहित्य समागमो के माध्यम से नवोदितो को मंच देने स्थापितों को शिखर पर पहुँचने तथा सतत साहित्यिक आयोजनो की दशको की प्रमाणिक अनुभव सिध्दता के परिप्रेक्ष्य में संस्था अध्यक्ष अनुराधा पाण्डेय एवं अतिथियों ने शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कवि सुभाष यादव ने बताया की श्री करैया नर्मदा आव्हान सेवा समिति के माध्यम से निरंतर साहित्यिक आयोजन कर रहे है। उन्हें सम्मानित होने पर क्षैत्र के साहित्यकारों कवियों, पत्रकारों ने हर्ष जताकर बधाई दी है। उल्लेखनीय है की श्री करैया को पूर्व मे बालाघाट जबलपुर, देवगढ़, ललितपुर,पूणे, रीवा हरदा रायसेन कोटा शहडोल मथुरा बीना मुलताई, भोपाल सहित अनेक शहरों में साहित्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

Previous articleयह परिणाम भविष्य में अधिक मेहनत करने और बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा- डॉ आशीष चटर्जी
Next articleजिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नर्मदापुरम के टॉपर बने सौम्या चौरे को किया सम्मानित