शाहपुरा में झाडिय़ों में मिला भ्रूण

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। शाहपुरा थाने से करीब 300 मीटर दूर झाडिय़ों में भ्रूण मिला। भ्रूण लगभग 3 महीने का बताया जा रहा है। फिलहाल इसे फेंकने वाले का कोई सुराग नहीं मिला है।इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि गर्भपात के बाद भ्रूण को फेंका गया है।
वहीं, पुलिस को भ्रूण की जानकारी रायसेन के एक व्यक्ति ने दी। वह शिकायत लेकर थाने आया था। लौटते समय उसने झाडिय़ों में भ्रूण देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी लोकेंद्र ठाकुर ने बताया कि आसपास के अस्पतालों में हाल ही में भर्ती हुई गर्भवती महिलाओं की जानकारी निकाली जा रही है। साथ ही, रघुनाथ नगर की ओर आने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे पुलिस को कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।

Previous articleएमपी में सांची दूध के रेट बढ़े
Next articleएमपी बोर्ड 10वीं-भोपाल के अश्विनी केवट ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए